10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक की जनता को गुमराह नहीं कर पाएंगे मोदी : मीरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ पर झूठ बोलते हैं, सार्वजनिक सभाओं में झूठी बातें ही करते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 8 May 2018, 5:43 PM IST

meera kumar

हुब्बल्ली. लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितना झूठ बोलने वाला व्यक्ति मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखा। शहर में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मीरा कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ पर झूठ बोलते हैं। सार्वजनिक सभाओं में झूठी बातें ही करते हैं। कर्नाटक की जनता प्रबुद्ध है।

मोदी यहां की जनता को गुमराह नहीं कर सकते। कर्नाटक देश का विकसित राज्य है। आईटी-बीटी, चिकित्सा के क्षेत्र में कर्नाटक सबसे आगे हैं। इस लिए बेंगलूरु को सिलिकॉन वैली कहा जाता है। शिक्षा, ढांचागत विकास, चिकित्सा, देश के विकास में कर्नाटक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में एकता, अखंडता, सौहार्द, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता पर बल दिया और देश में सभी को सम्मान दिया।

कांग्रेस ने जितना दलितों के कल्याण व हितों के लिए किया है, उतना किसी ने नहीं किया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही कानून मंत्री बनाया था और संविधान समिति का अध्यक्ष भी बनाया था। दिल्ली में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल बनाया। भाजपा ने पिछले चार वर्षों में दलितों के लिए क्या किया है इसे बताएं।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में दलितों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने दलितों को साथ में लेकर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। भाजपा वाले बताएं कि देश की आजादी में वे कहां थे। उनका देश की आजादी में क्या योगदान रहा। संवाददाता सम्मेलन में रोहन गुप्ता, विनायक डालमिया, बंगारेश हिरेमठ, मोहान हिरेमनी, रजत उल्लागड्डिमठ, शाहजमान मुजाहिद समेत कई उपस्थित थे।

---------------

महादयी पर पीएम का बयान भ्रामक : गिरीश
पणजी. कर्नाटक और गोवा के बीच विवाद की वजह बने महादायी नदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर गोवा कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गोवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडणकर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी कर्नाटक में चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए की है।

पिछले हफ्ते कर्नाटक में एक चुनावी रैली के दौरान मोदी ने कहा था कि तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्ष 2007 में गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि उनकी पार्टी इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि गोवा के हिस्से का पानी दक्षिणी राज्य को नहीं लेने दिया जाए। चोडणकर ने कहा कि ऐसे बयान सिर्फ कर्नाटक चुनाव को जीतने के लिए दिए जा रहे हैं।