बेंगलूरु. राज्य चुनाव आयोग ने मैसूरु, तुमकूरु तथा शिवमोग्गा नगर निगम के चुनाव 31 जुलाई को कराने की घोषणा की है। गौरतलब है कि तीनों नगर निगमों के चुनाव के लिए वार्ड परिसीमन व वार्डवार आरक्षण को कर्नाटक उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। इस कारण आयोग ने 2 अगस्त को तीन नगर निगमों को छोड़ बाकी 105 स्थानीय निकायों के चुनाव 29 अगस्त को कराने की घोणा की। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान इस संबंध में दायर याचिका को खारिज कर दिया। इस फैसले के बाद आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी।