13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता दल (ध) से कोई समझौता नहीं

केंद्रीय मंत्री डी.वी.सदानंद गौड़ा ने यह बात कही

2 min read
Google source verification
bjp

मैसूरु. राज्य की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत के साथ जनादेश देने का मन बना लेने से अबकि बार भाजपा की सत्ता में वापसी तय होने से जनता दल (ध) के साथ समझौता करने का सवाल ही नही पैदा होगा। केंद्रीय मंत्री डी.वी.सदानंद गौड़ा ने यह बात कही।
जिला पत्रकार संघ के सभागार में यहां रविवार को कृष्णराजा, चामराजा तथा नरसिंहराजा विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता में कांग्रेस की अकर्मण्य सरकार के खिलाफ आक्रोश का परिणाम कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। राज्य का विकास किसान एवं युवाओं की अनदेखी इस बार कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी।

उन्होंने कहा कि जहां भाजपा विकास के मुद्दे पर जनादेश मांग रही है तो वहीं कांग्रेस चुनाव को सांप्रदायिक बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने एसडीपीआई तथा पीएफआई जैसे घातक संगठनों से हाथ मिलाया है। दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी, कोडगु, गदग तथा हावेरी जिलों में एसडीपीआई के 30 से अधिक प्रत्याशियों की कांग्रेस के समर्थन में नामांकन पत्र की वापसी इस बात की पुष्टि कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य के संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। सत्ता में आते ही इस घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे किए जाएंगे। उसी तरह मैसूरु के कृष्णराजा, चामराजा तथा नरसिंहराजा इन तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है। भाजपा चाहती है कि यहां रोजगारों के अवसर बढ़े।

------

कांग्रेस और जद (ध) के कार्यकर्ता भिड़े, 15 लोग घायल
मैसूरु. अभिनेता दर्शन द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस तथा जनता दल (ध) कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में 15 कार्यकर्ता लहुलूहान हो गए। इस मामले को लेकर कांग्रेस तथा जद (ध) के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए है। नागनहल्ली क्षेत्र में शनिवार देर रात को अभिनेता दर्शन कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के पश्चात स्थानीय कांग्रेस तथा जद (ध) के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापायी में बदल गई। घायलों को केआर अस्पताल में भर्ती किया गया है।