3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन कमल की योजना नहीं : ईश्वरप्पा

विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप सत्य से परे और आधारहीन हैं
2 min read
Google source verification
ks eshwarappa

ऑपरेशन कमल की योजना नहीं : ईश्वरप्पा

बेंगलूरु. भाजपा राज्य की गठबंधन सरकार गिराने के लिए ऑपरेशन कमल नहीं चला रही है क्योंकि सरकार अपने आप ही गिर जाएगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने गुरुवार को मैसूरु में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को कुछ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अंदरुनी कलह की वजह से यह अपने आप हो जाएगा।

भाजपा की ओर से किसी नेता को पार्टी में लाने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं पर यदि कोई अपनी मर्जी से पार्टी में आता है तो उसे मना नहीं कर सकते। कांग्रेस व जद-एस को अपने ही विधायकों पर विश्वास नहीं है। विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप सत्य से परे और आधारहीन हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तबादलों के धंधे में लगी है।

चपरासी से लेकर आइएएस अधिकारियों तक बड़े पैमाने पर तबादले किए जा रहे हैं। मंत्री तबादला एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए तीन दल राज्य का दौरा कर रहे हैं। बीएस येड्डियूरप्पा और जगदीश शेट्टर के साथ वे खुद इन दलों का नेतृत्व कर रहे हैं।


भाजपा के कई विधायक कांग्रेस में आने को तैयार
बेंगलूरु. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने दावा किया है कि भाजपा के अनेक विधायक कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर रेस कोर्स रोड स्थित कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण के बाद खंड्रे ने कहा कि अभी भी भाजपा के कई विधायक हमारे साथ हैं और भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस बारे में सभी बातों का खुलासा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की विफलताओं के खिलाफ संत बसवण्णा की कर्मभूमि बीदर से आंदोलन छेड़ा जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीदर में शुरू होने जा रहे कार्यक्रम में भाग लेंगे।