8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंगप्पा को सलाहकार बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं : देवेगौड़ा

इस विभाग में सुधार लाने के लिए उनके साथ भी सलाह-मशविरा किया जाएगा

2 min read
Google source verification
GT

रंगप्पा को सलाहकार बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं : देवेगौड़ा

बेंगलूरु. कर्नाटक मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. के. रंगप्पा को उच्च शिक्षा विभाग का सलाहकार नियुक्त करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उच्च शिक्षा मंत्री जी.टी. देवेगौड़ा ने यह बात कही।

शनिवार को उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रो. रंगप्पा राज्य के शिक्षाविदों में शामिल हैं। इस विभाग में सुधार लाने के लिए उनके साथ भी सलाह-मशविरा किया जाएगा। लेकिन उनको सलाहकार नियुक्त किए जाने की चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है।

इससे पहले भाजपा के विधान परिषद सदस्य एन. रविकुमार तथा रघुनाथराव मल्कापुरे ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपे ज्ञापन में प्रो. के. रंगप्पा को उच्च शिक्षा विभाग का सलाहकार नियुक्त करने पर सदन में तथा सदन के बाहर विरोध की चेतावनी दी। ज्ञापन लेने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

अमरीका से आए छात्रों से की मुलाकात
शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री के साथ मुलाकात के लिए अमरीका से कुछ विद्यार्थी पहुंचे। इस दौरान मंत्री अंग्रेजी में संवाद करने लगे, लेकिन थोड़ा ही बोल तो स्वयं को असहज पाया। विद्यार्थियों को भी समझ नहीं आया कि मंत्री वास्तव में क्या कहना चाहते हैं। तभी तब वहां मौजूद अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर स्थिति को संभाल लिया।

-------------

बेंगलूरु की टीम ने पार किया ब्रिटिश चैनल

टीम सदस्यों ने 22 जून को 14 घंटे 52 मिनट में ब्रिटिश चैनल पार किया

बेंगलूरु. आइटी सिटी बेंगलूरु के आठ सदस्यीय मास्टर्स स्विमिंग रिले टीम ने ब्रिटिश चैनल तैरकर पार करने का रिकॉर्ड बनया गया है। टीम सदस्यों ने 22 जून को 14 घंटे 52 मिनट में ब्रिटिश चैनल पार किया। शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक टीम के सदस्यों ने 22 जून को सुबह 6 बजे तैराकी शुरू की और रात 8.52 बजे दूरी तय की। टीम ने अपनी सफलता का श्रेय सतीश के मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया 72 वर्षीय मास्टर तैराक बीआर गोपाल राव इस रिले टीम के प्रमुख सदस्य थे।