बेंगलूरु. चुनाव आयोग ने देश में पहली बार नेत्रहीन मतदाताओं की मदद के लिए विशेष मतदाता पहचान पत्र (इपिक) जारी किया है। बुधवार को बेंगलूरु मेंं आयोजित कार्यक्रम में तीन नेत्रहीन मतदाताओं को ब्रेल इपिक प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, उपचुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा और राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार भी उपस्थित थे।