
गोली चला कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, अदालत से जारी था वारंट
बेंगलूरु. केंगेरी पुलिस ने बुधवार दोपहर एक कुख्यात अपराधी रवि कुमार उर्फ साइकिल रवि (32) पर फायरिंग कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रवि हत्या, लूट, डकैती समेत 18 से अधिक अपराधिक मामलों में वांछित था। उसे गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय ने वारंट भी जारी किया था। वह अज्ञात स्थलों पर छिप कर अपने गिरोह के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था।
केंगेरी थाने के पुलिस निरीक्षक लोहित कुमार को सूचना मिली कि रवि बाइक पर नाइस रोड के जरिए उत्तरहल्ली की तरफ जा रहा है। पुलिस ने पीछा किया और बाइक रोक कर आत्मसमर्पण के लिए कहा। आरोपी ने पिस्तौल से पुलिस जवानों पर गोली चलाई। लोहित कुमार ने आत्मरक्षा के लिए आरोपी के दाएं पैर पर गोली चलाई। वह जख्मी होकर गिर गया, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसे विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--------
संपत्ति विवाद में एक की मौत
बेंगलूरु. रामूमर्ति नगर पुलिस थाना क्षेत्र में संपत्ति के विषय को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार के. चन्नसन्द्रा निवासी मुद्दप्पा (57) और उसके बड़े भाई की पुत्री शशिकला के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। मंगलवार शाम इसी विषय को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मुद्दप्पा सिर चकराने पर गिर गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
मुद्दप्पा की पत्नी गौरम्मा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शशिकला ने उसके पति की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि मुद्दप्पा के शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं है। शव को पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मुद्दप्पा की मौत का पता चलेगा। पुलिस फिलहाल स्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
---------
सड़क हादसों में दो लोगों की मौैत
बेंगलूरु. शहर में मंगलवार रात दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एचएएल पुलिस थाना क्षेत्र के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर एक वाटर टैंकर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। बाइक सवार विकास कुमार (34) की मौत हो गई। हरियाणा निवासी विकास कुमार आरटीनगर के किराए के मकान में रहता था और निजी कंपनी में काम करता था। वह दूसरी पाली में काम खत्म कर घर लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने वाटर टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है।
Published on:
28 Jun 2018 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
