14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने फलाहार देने वाली महिला को हिरासत में लिया

मठ प्रमुख लक्ष्मीवर तीर्थ की रहस्यमय मौत का मामला

2 min read
Google source verification
laxmiwar

पुलिस ने फलाहार देने वाली महिला को हिरासत में लिया

बेंगलूरु. उडुपी के शिरूर मठ प्रमुख लक्ष्मीवर तीर्थ स्वामी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच कर रही पुलिस ने स्वामी को फलाहार देने के लिए बार-बार मठ में आने वाली एक महिला को शुक्रवार रात ही हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की।

मठ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रम्या शेट्टी नामक यह महिला इसी जिले के ब्रह्मावर की रहने वाली है और बताया जाता है कि वह रोज ही मठ आकर स्वामी को फलाहार देकर जाती थी। बताया जाता है कि हरेक सोमवार को महिला बिना नागा आश्रम आती थी और रात को वहीं रुकती थी। बताया जाता है कि महिला स्वामी के वित्तीय मामलों में भी दखल रखती थी।

मठ के सूत्रों के मुताबिक मणिपाल में आइनोक्स सिनेमाघर के पास मठ खी भूमि पर निर्मित किएगए विशाल काम्पलेक्स से होने वाली आय का सारा हिसाब किताब रम्या शेट्टी रखती थी। बताया जाता है कि रम्या का स्वामी से परिचय एक ऑटो चालक ने करवाया था और वही इस महिला को अपने ऑटो में बिठाकर मठ लाने व ले जाने का काम करता था।

इस संबंध में कुछ लोगों की आपत्तियों के बाद ऑटो चालक ने तो आना बंद कर दिया लेकिन रम्या शेेट्टी बदस्तूर मठ आती-जाती रहती थी। मठ प्रमुख की मृत्य का प्रकरण रोज नए मोड़ ले रहा है। मठ को अपने कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने मठ के रसोईघर की तलाशी ली और अनेक खाद्य पदार्थ के नमूने एकत्रित करके जांच के लिए भेजे हैं। मठ के कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

-------

केआइए से तिरुपति के लिए फ्लाइ बस
बेंगलूरु. कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने अगले माह अगस्त मे केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तिरुपति के लिए नई फ्लाइ बस सेवा आरंभ करने की घोषणा की है। सेवा 18 अगस्त को आरंभ होगी।

एयरपोर्ट से पहली बस सुबह 10 बजे रवाना होकर तिरुपति दोपहर तीन बजे पहुंचेगी। दूसरी बस रात 10 बजे रवाना होकर तड़के तीन बजे तिरुपति पहुंचेगी। तिरुपति से पहली बस रात 9 बजे रवाना होकर दो बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। दूसरी बस रात 11 बजे रवाना होकर तड़के चार बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। किराया 800 रुपए होगा।