3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल ने गांव में रुकवाया बस, पकौड़़े और चाय का लिया आनंद

लकड़ी के बेंच पर बैठे, प्लास्टिक के कप में पी चाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Kumar Jeevendra

•

Updated: 13 Feb 2018, 1:12 AM IST

rahul pakoda

बेंगलूरु. प्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे प्रहार कर रहे हैं तो सड़क पर आम लोगों और किसानों से भी खुल कर मिल रहे हैं। सोमवार को यादगीर जिले के शाहपुर पहुंचने के दौरान राहुल गांधी कलमल गांव में सड़क के किनारे एक ढाबे पर रुक गए और वहां पकौड़े व भाजी खाई और प्लास्टिक के ग्लास में चाय पी।
राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारामय्या, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जी परमेश्वर, लोक सभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी कॉफी आराम के मूड में नजर आए और एक महिला की कैंटीन में मिर्ची भज्जी और मंडकी (पोहे) आदि का आनंद लिया। राहुल के साथ पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे और उन्होंने भी पकौड़े व भज्जी खाई। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने बताया कि राहुल गांधी अपनी विशेष बस से उतरेे और उन्होंने ढाबे में लकड़ी की बेंच पर बैठ कर एक कागज की प्लेट पर परोसी गई चटपटी पकौड़ी और भाजी खाई तथा प्लास्टिक कप में चाय पी।
दिसंबर में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार राज्य का दौरा कर रहे हैं और पिछले तीन दिनों के दौरान कई जनसभाओं को संबोधित कियाहै। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राहुल अपने 'जन आशीर्वाद यात्रा' में मंदिरों, मठों और दरगाहों में भी माथा टेक रहे हैं।
कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा अचानक सड़क के किनारे ढाबे पर रुकने से ढाबे के मालिक और ढाबे के अन्य कर्मी खुश हो गए और वहां भीड़ लग गई। ढाबे पर रुकने की योजना पूर्वनियोजित नहीं थी। राहुल ने बस के चालक से गाड़ी रोकने को कहा और सड़क के किनारे खुले ढाबे में अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ जाकर लकड़ी की बेंच पर बैठ गए। राज्य के अन्य हिस्सों की अपेक्षा यह इलाका अद्र्ध शुष्क व गर्म है और यहां पकौड़ा और भाजी लोकप्रिय हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जी. परमेश्वर, लोकसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के प्रदेश प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल ने भी राहुल गांधी के साथ पकौड़े, भाजी और लोकप्रिय ईरानी चाय का आनंद लिया।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, राहुल ने जब ढाबे के मालिक से उसके व्यापार के बारे में पूछा कि वह एक दिन में कितना कमा लेता है, तो उसने बताया कि वह लगभग 2000 रुपए कमाता है। राहुल ने अपने साथ-साथ लगभग 50 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नाश्ता कराने के लिए उसे 2000 रुपए का नोट दिया। राहुल गांधी राज्य में अपनी पार्टी की जीत के लिए लोगों, किसानों, महिलाओं, बच्चों से जुडऩे की कोशिश कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक