22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गठबंधन सरकार के कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचाएं : राहुल गांधी

प्रदेश कांग्रेस नेताओं को सलाह

less than 1 minute read
Google source verification
congress

गठबंधन सरकार के कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचाएं : राहुल गांधी

बेंगलूरु. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक राज्य की गठबंधन सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम लोगों तक पहुंचाएं और आम चुनाव में कांग्रेस की जीत सुुनिश्चित करें।

कुमारकृपा गेस्ट हाउस में शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ संवाद के दौरान राहुल गांधी ने विधायकों को पार्टी हित को वरीयता देने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर हम आपस में झगड़ेंगे तो इसका फायदा भाजपा को होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी की सराहना की और कहा कि कुमारस्वामी तमाम अहम फैसलों से पूर्व उनसे लगातार संवाद करते हैं। सरकार सही राह पर है लिहाजा हर कांग्रेस नेता को सहयोग करना होगा।

उन्होंने कहा कि देश में गैर भाजपा दलों को संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के हितों की रक्षा के लिए गए फैसलों का हर कांग्रेस नेता समर्थन करे। उन्होंने कहा कि किसी को भी गठबंधन सरकार के बीच दरारें पैदा नहीं करनी चाहिए।

गठबंधन सरकार हमारी सरकार है। इसकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। सरकार की उपलब्धियों के आधार पर कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है। उन्होंने कांगे्रसजनों से आम चुनाव से पहले राज्य में हो रहे 3 लोकसभा तथा 2 विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस तथा जद-एस प्रत्याशियों की जीत के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की।

राहुल के अतिथि गृह पहुंचने के बाद कुमारस्वामी भी उनसे मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं में कुछ देर तक राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। इसके बार राहुल राहुल मिंक्स स्क्वायर पर एचएएल कर्मचारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

---