29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनाथ ने किया रोड शो, मांगे वोट

राजनाथ ने बेंगलूरु के चिकपेट इलाके में एक मैगा रोड शो भी किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 7 May 2018, 6:31 PM IST

rajnath

राजनाथ ने किया रोड शो, मांगे वोट
बेंगलूरु. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कर्नाटक के दौरे पर हैं। रविवार को बन्नेरघट्टा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्जा अर्चना की। बाद में शहर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि येड्डियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। राजनाथ ने बेंगलूरु के चिकपेट इलाके में एक मैगा रोड शो भी किया। इस दौरान राजनाथ के काफिले में जबर्दस्त भीड़ नजर आई। प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार भी राजनाथ सिंह के साथ मौजूद थे।

----------------

खंडित जनादेश की स्थिति में दोनों राष्ट्रीय दल जद (ध) की चौखट पर : कुमारस्वामी

उन्होंने कहा कि अगर चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को सही भी मान भी लिया जाए तो जनता दल (ध) को 40-45 सीटें मिल रही हैं ऐसी स्थिति में भी दोनों राष्ट्रीय दलों को जद (ध) का समर्थन लेना अनिवार्य होगा


चिकमगलूरु. विधानसभा चुनाव परिणाम में अगर भाजपा तथा कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों के पास स्पष्ट बहुमत नहीं होगा, तब इन दोनों राष्ट्रीय दलों को जनता दल (ध) के समर्थन के बगैर सरकार बनाना संभव नहीं होगा। यहां रविवार को उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कई चुनाव पूर्व समीक्षा रिपोर्ट राज्य में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने का दावा कर रहे हैं। लेकिन मुझे भरोसा है कि राज्य की जनता इस बार पार्टी को सरकार बनाने का जनादेश देगी। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को सही भी मान भी लिया जाए तो जनता दल (ध) को 40-45 सीटें मिल रही हैं ऐसी स्थिति में भी दोनों राष्ट्रीय दलों को जद (ध) का समर्थन लेना अनिवार्य होगा। राज्य में जनता दल (ध) के पक्ष में एक अदृश्य लहर चल रही है। जिसका इन दोनों राष्ट्रीय दलों को अंदाजा नहीं है। कुमारस्वामी ने कहा कि खंउित जनादेश की स्थिति तो जनता दल (ध) उसी पार्टी को समर्थन देगी जो हमारी नीतियों को मानेगी और किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सहमत होगी।