4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नियमित करें जिनवाणी का श्रवण

वीवीपुरम स्थित सीमंधर शांति सूरी जैन ट्रस्ट के तत्त्वावधान में आचार्य चंद्रभूषण सूरी ने कहा...
2 min read
Google source verification
jinvani

नियमित करें जिनवाणी का श्रवण

बेंगलूरु. वीवीपुरम स्थित सीमंधर शांति सूरी जैन ट्रस्ट के तत्त्वावधान में आचार्य चंद्रभूषण सूरी ने कहा कि आपका जीवन परिवर्तन करना चाहते हो तो नियमित रूप से जिनवाणी का श्रवण करें। उन्होंने कहा कि चातुर्मास की आराधना में आप मासखमण नहीं करेंगें तो चलेगा। बड़ी-बड़ी बोलियां न बोलेंगे तो भी चलेगा, लेकिन गुरु भगवंत से प्रवाहित जिनवाणी का श्रवण अवश्य करें। चार माह तक जिनवाणी धारावाहिक रूप से चातुर्मास में ही प्रवाहित होती है।


485 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
बेंगलूरु. जीतो छात्रवृत्ति प्रोजेक्ट के अंतर्गत समिति ने प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करते हुए 485 विद्यार्थियों के चेक विद्यालयों, कॉलेजों को प्रेषित किए। मीडिया संयोजक सज्जन राज मेहता ने बताया कि जीतो बेंगलूरु के चेयरमैन पारस भंडारी, महामंत्री रणजीत सोलंकी, कोषाध्यक्ष जयन्तीलाल बालर तथा छात्रवृत्ति समिति के संयोजक अशोक नागोरी के सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ। 68 सदस्यों द्वारा दी गई अनुदान राशि 68.7 लाख की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है।

याद रखने की तरह भूलना भी एक कला
चामराजनगर. गुंडलपेट स्थानक में साध्वी साक्षी ज्योति ने कहा कि जैसे याद रखना एक कला है, इसी प्रकार भूलना भी एक कला है। उन्होंने कहा कि जिसे याद रखना आता है और भूलना नहीं आता है वह जीवन में कभी सफल इंसान नहीं बन सकता। निरंतर व्यक्ति अतीत को दोहराता रहता है। मगर उन्हीं बातों को दोहराना चाहिए, जिससे जीवन में सुख, शांति व आनंद बढ़े। यदि भूलना नहीं आया तो जीवन अधूरा है। वैर व विरोध बने रहेंगे, गुस्सा बढ़ता रहेगा। मन वेदनाओं से भरा रहेगा, आंखों से आंसू बरसते रहेंगे। दिन का चैन और रात की नींद खत्म हो जाएगी।

राग, द्वेष हैं जन्म-मृत्यु का कारण
बेंगलूरु. वीवीपुरम में आचार्य जिनसुंदर सूरीश्वर ने कहा कि राग, द्वेष ही जन्म और मृत्यु का मूल कारण हैं। उन्होंने कहा कि जैन दर्शन के संदर्भ में विचार करें तो दुख का कारण कर्म है। कम सत्ता किसी को नहीं छोड़ती। आचार्य ने अनेक दृष्टांत के माध्यम से श्रद्धालुओं को जाग्रत किया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग