22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अशोक नगर में धार्मिक महिला शिविर 12 से, पंजीयन जारी

शिविर में साध्वी जयश्री का सान्निध्य प्राप्त होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
jainism

अशोक नगर में धार्मिक महिला शिविर 12 से, पंजीयन जारी

बेंगलूरु. श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन संघ शूले की ओर से अशोक नगर में 12 नवंबर से त्रि-दिवसीय धार्मिक महिला शिविर का आयोजन किया जाएगा।

पूर्णकालीन शिविर सुबह 10.30 से दोपहर 3.30 बजे तक तथा अंशकालीन शिविर मध्याह्न 1.30 से 3.30 बजे तक चलेगा। शिविर में साध्वी जयश्री का सान्निध्य प्राप्त होगा।

अध्यापन सहयोग कर्नाटक जैन स्वाध्याय संघ का रहेगा। अब तक सैकड़ों महिलाएं पंजीयन करा चुकी हंै।

अध्यक्ष यशवंतराज सांखला व उपाध्यक्ष किरणराज मरलेचा ने बताया कि शिविर में जैन धर्म के सिद्धांत एवं दर्शन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

---

राजपूत समाज का स्नेह मिलन 11 को
बेंगलूरु. महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल एवं राजपूत परिषद की ओर से 11 नवंबर को हलसुर गांव स्थित हीरा फार्म में षष्ठम दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय एकता मंच के संस्थापक उदय कुमार सिंह होंगे।

समारोह में कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। अगले वर्ष के चढ़ावों की बोलियों बोली जाएंगी तथा गत वर्ष की बोलियों के भामाशाहों का बहुमान किया जाएगा।

इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवद्र्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।