20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दफन होने से बची नवजात बच्ची का उपचार जारी

मृत समझकर दफनाते वक्त जिंदा पाई गई थी बच्ची

2 min read
Google source verification
neonatal

दफन होने से बची नवजात बच्ची का उपचार जारी

बेलगावी. मृत अवस्था में जिले के शाहपुर कब्रिस्तान पहुंचने के बाद जीवित लौटी डेढ़ माह की बच्ची का उपचार जिला सरकारी अस्पताल में जारी है। लेकिन मासूम मौत से जिंदगी की जंग लड़ रही है। चिकित्सक उसे बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार प्रसव के दौरान बच्ची के मस्तिष्क में समस्या हुई है। उसका हृदय भी बेहद कमजोर है।

दरअसल सोमवार को एक परिवार (चार पुरुष और एक महिला) बच्ची को मृत बता उसे दफन करने के लिए शाहपुर कब्रिस्तान आया था। लेकिन बच्ची ने अपना पैर हिलाया तो उसके जीवित होने की बात सामने आई। जिसके बाद परिवार बच्ची को लेकर चला गया था। स्थानीय पुलिस परिवार को तलाश कर थी। परिवार मिला तो पता चला कि बच्ची अस्पताल में भर्ती है।

सहायक पुलिस आयुक्त (मार्केट) उपखंड शंकर मारीहाल ने बताया, बच्ची के पिता व शाहपुर में भरत नगर के निवासी संदीप ने बेटी को जीवित दफन करने की बात से इनकार किया है। संदीप ने अपने बयान में बताया है कि तेज बुखार के कारण एक निजी अस्पताल में बच्ची का उपचार चल रहा था। लेकिन सोमवार को बच्ची नहीं बचेगी बताकर अस्पताल ने बच्ची को घर ले जाने के लिए कहा।

कुछ घंटे बाद बच्ची ने आंखें बंद कर लीं और बिल्कुल भी हिल नहीं रही थी। उसे मृत समझ वे उसे दफन करने गए थे लेकिन कर्मचारियों ने खुद तय कर लिया कि बच्ची मृत जन्मी है। इसलिए उसे दफन किया जा है। बच्ची ने जब पैर हिलाया तो कर्मचारियों को लगा कि परिवार बच्ची से छुटकारा पाने के लिए उसे जिंदा ही दफन करने लाया था।

----------

महिला दलाल गिरफ्तार, दो युवतियों की रक्षा
बेंगलूरु. पुलिस आयुक्त कार्यालय के केंद्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) अधिकारियों ने एक महिला दलाल को गिरफ्तार कर दो युवतियों की रक्षा की है।सीसीबी अधिकारियों ने मंगलवार रात मागड़ी रोड के श्रीगंधाकावलू के आरएचसीएस लेआउट सी ब्लॉक स्थित एक निवास पर छापा मार कर सुशीला (30) को गिरफ्तार कर दो युवतियों को मुक्ति दिलाई।

मकान से शराब की बोतलें, चार मोबाइल, लैप टाप, एलसीडी और अन्य चीजें जब्त की हैं। सुशीला युवतियों को बेंगलूरु लाकर जबरन जिस्मफरोशी कराती थी। अन्नपूर्णेश्वरी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।