जय हो ग्रुप ने गुरु दर्शन यात्रा पर की चर्चा
बेंगलूरु. जय हो ग्रुप की ओर से आयोजित मासिक बैठक में आगामी जून में प्रस्तावित गुरु दर्शन यात्रा तथा 12 मई को विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान कराने के अभियान को लेकर चर्चा की गई। संजय धारीवाल, आनंद बाफना, दीपक धोका ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को मतदान के अधिकार के जागरूक करने के प्रयास की जानकारी दी। संजय मुथा, प्रवीण कुमार, आनंद लोढ़ा, जितेंद्र समदडिय़ा, सुरेन्द्र खारीवाल ने भी विचार व्यक्त किए। आभार आनंद बाफना ने जताया।