बेंगलूरु. कन्नड़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रो. एसजी सिद्धरामय्या ने कहा कि लोगों में पढऩे की आदत को बढ़ावा देने के मसकद से 15 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक शहर के पैलेस मैदान के त्रिपुरावासिनी में बेंगलूरु पुस्तक मेला-2018 का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को यहां बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली, संस्कृत तथा अंग्रेजी में लिखी पुस्तकों की बिक्री की जाएगी और बिक्री के लिए करीब 350 स्टाल्स लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में अंतिम बार 2015 में अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला लगा था लेकिन उसके बाद इस पैमाने पर आयोजन नहीं हो सका।