
कलबुर्गी. हैदराबाद-कर्नाटक जिलों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसका असर मतदान पर होने की संभावना है। यहां के लगभग सभी 8 जिलों पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। यहां गर्मियों के कारण अप्रेल से ही सरकारी कार्यालयों में भी सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक काम हो रहा है। इसके अलावा मतदान शनिवार को होने के कारण शहरी क्षेत्र के मतदाताओं के मतदान से दूर रहने की चिंता राजनीतिक दलों को सता रही है। शहर के मतदाता गर्मी से बचने के लिए घरों में रहना ही पसंद करने से ऐसे मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार इस सप्ताह में यहां पारा और बढऩे की संभावना है।
इस भीषण गर्मियों की परवाह किए बगैर चुनाव प्रचार में जुटे विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं को अब मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने की चिंता सताने लगी है। गर्मियों के कारण मतदान में संभाव्य गिरावट से राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चिंतित है। जिला मुख्यालय बीदर को छोडकर कलबुर्गी, रायचूर, यादगिर तथा कोप्पल जिला भीषण गर्मी के चपेट में है। गर्मियों के कारण यहां पर चुनाव प्रचार के लिए वातानुकूलित टैक्सियों की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। स्थिति का फायदा उठाते हुए टैक्सी मालिकों ने किराए में 30 फीसदी वृद्धि की है। इस वृद्धि के बावजूद मांग के अनुपात में यहां टैक्सियां नहीं मिल रही है।
-------
कर्नाटक में फिर सत्तासीन होगी कांग्रेस : पवार
कोल्हापुर. जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते कर्नाटक का विकास करने वाली कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में फिर जीत हासिल कर सत्तासीन होगी। ये विचार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद पक्षाध्यक्ष शरद पवार ने सातारा में कर्मवीर भाऊराव पाटील के पुण्यतिथि समारोह में व्यक्त किए। समारोह में विधान परिषद सभापती रामराजे नाईक-निंबालकर, विधायक शिवेंद्रराजे भोसले, पूर्व विधायक प्रभाकर घार्गे, विक्रमसिंह पाटणकर, राजू भोसले, राजकुमार पाटील, सुधीर धुमाल आदि उपस्थित थे।
पवार ने कहा कि कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विधायक जयंत पाटील को भेजा गया है। वहां के चुनाव का पूरा जायजा उन्होंने लिया है। जनता के साथ चर्चा किए जाने के बाद कांग्रेस ने अच्छा काम किया यह बात स्पष्ट हुई। ऐसे में इस चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस के लिए अच्छी स्थिति है।
Published on:
10 May 2018 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
