18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वाइन फ्लू : 45 नए मरीजों की पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सक, नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी जागरूकता व रोकथाम कार्यक्रमों में लगे हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
swine flu

स्वाइन फ्लू : 45 नए मरीजों की पुष्टि

बेंगलूरु. प्रदेश में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के 45 और मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ इस वर्ष एच1एन1 के मरीजों की संख्या 815 से ज्यादा पहुंच चुकी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति के नियंत्रण में होने का दावा किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय में शिक्षा, सूचना एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेश शास्त्री ने बताया कि जागरूकता के कारण मरीजों की पहचान समय रहते हो रही है।

इससे मरीज जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। मृत्यु दर में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सक, नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी जागरूकता व रोकथाम कार्यक्रमों में लगे हुए हैं।

---
टेंडर श्योर परियोजना को राष्ट्रीय पुरस्कार
बेंगलूरु. पर्यावरण हितैषी परियोजनाओं मे से एक टेंडर श्यूर परियोजना के लिए केन्द्र सरकार के आवासीय और शहरी विकास मंत्रलाय से राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। शहर के सड़क परिहवन व्यवस्था में शहर के टेंडर श्यूर सड़कें एक आदर्श सड़के हैं।

लोगों की सुविधा और यातायात समस्या हल करने के लिए विशाल सड़के, विशाल फुटपाथ, साइकिल ट्रैक पर आधारित टेंडर श्यूर सड़कों को नॉन मोटाराइज्ड ट्रांसपोर्ट विभाग में बेस्ट एनएमटी प्राजेक्ेट में चयन किया है।

पालिका के आयुक्त एन. मंजुनाथ प्रसाद ने कहा कि पालिका को पुरस्कार मिलने पर वे संतुष्ट हैं। 4 नंवबर को नागपुर में कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्राप्त होगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर और अन्य अधिकारियों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है।