
योग केंद्र में चल रहा था देह व्यापार
मैसूरु. पुलिस ने शुक्रवार को शहर के बीचों बीच देह व्यापार चला रहे गिरोह का पर्दाफाश किया। यह धंधा एक योग केंद्र के नाम पर संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि पिछले दस दिनों में ऐसे चार गिरोह का पर्दा फाश किया जा चुका है। ओडानडी संगठन की सूचना के आधार पर देवराजा के सहायक पुलिस आयुक्त गजेन्द्र प्रसाद ने टीम के साथ रामविलास रोड स्थित उक्त योग केन्द्र पर छापा मारा।
दबिश के दौरान सात लड़कियों को मुक्त कराया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो दलाल भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मुक्त कराई गई लड़कियां केरल, महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों की हैं। देह व्यापार का धंधा महेश नामक व्यक्ति चला रहा था। वह इस मामले का मुख्य आरोपी है। उसे पकडऩे के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
देह व्यापार का धंधा महर्षि योगालयम के नाम से चलाया जा रहा था। आरोपी महेश ने संतोष, देवैया, पवन, यशवंत और अभिषेक को ग्राहक लाने के लिए बतौर एजेंट रखा था। संगठन के सदस्यों ने शंका होने पर पुलिस को बताया। बीते दस दिनों में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर 10 लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस की शहर अपराध शाखा ने तीन देह व्यापार गिरोह का पता लगाया है। एक विद्यारण्यपुरम, दूसरा दत्तागल्ली और एक अन्य रामकृष्णपुरम में संचालित था। पुलिस ने इन जगहों से लड़कियों को मुक्त कराया तथा बीस हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन जब्त किए।
कारगिल विजय दिवस मनाया
मण्ड्या. अरकेश्वर नगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार शाम कारगिल विजय दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सिविल न्यायाधीश एम अहमद खान ने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राणों की बलिदान करने वाले वीर सैनिकों को भुलाया नहीं जा सकता है। रिटायर्ड सेना अधिकारी राजाणा का सम्मान किया गया। आयोजन में शिव कुमार, महादेवा, हनुमते गौड़ा, अनुपमा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।
कचरा निस्तारण पर चर्चा
मण्ड्या. शहर के धरनापाप सभागार भवन में शुक्रवार को आयोजित नगर सभा में प्लास्टिक पर रोक लगाने संबंधी कार्रवाई व कचरा निस्तारण उपायों को लेकर चर्चा की गई। सभा में सभा अध्यक्ष साहीन जहवाण, नगर परिसर अध्यक्ष सुबरमणी, नगर निगम के सदस्य जयणा सोमशेखर, रविन्द्र, महेश, चंद्रू आदि मौजूद रहे।

Published on:
28 Jul 2018 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
