3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय माल्या को वोट ना डाल पाने का मलाल

बैंकों का करोड़ों रुपए का कर्ज लेकर फरार कारोबारी विजय माल्या को राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाने का मलाल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 28 Apr 2018, 6:10 AM IST

विजय माल्या

बेंगलूरु. बैंकों का करोड़ों रुपए का कर्ज लेकर फरार कारोबारी विजय माल्या को राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाने का मलाल है। शुक्रवार को लंदन में प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई से पहले पत्रकारों से बातचीत में माल्या ने कहा कि वे कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं और वहां होने वाले चुनाव में मतदान करना चाहते हैं।

माल्या ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान करना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन फिलहाल मेरी जमानत को लेकर जो स्थिति है उसमें मैं ब्रिटेन छोडक़र कहीं नहीं जा सकता। भारत नहीं जा पाने के कारण मैं इस बार चुनाव में मतदान नहीं कर पाऊंगा। माल्या ने कहा कि वे राज्य के ताजा राजनीतिक हालात से अवगत नहीं हैं, इस लिए कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

सिद्धू समेत कई नेताओं के फोन हो रहे टैप
बेंगलूरु. टेलिफोन टैपिंग को लेकर गृहमंत्री रामलिंगा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शह पर मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या समेत, मंत्रियों व कई नेताओं के फोन टैप हो रहे हैं। शुक्रवार को रेड्डी ने कहा कि गत तीन माह से लगातार मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्षों की टेलिफोन कॉल टैप हो रही है। नई दिल्ली, गुजरात और जयपुर की तीन टीम इस कार्य में व्यस्त हैं। कन्नड़ में होने वाली बातों को हिन्दी, अंग्रेजी में अनुवाद कर रणनीतियां चुराई जा रही हैं।


सत्ता में लौटने पर कराएंगे पूरी जांच
रेड्डी ने कहा कि प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और टेलिफोन कॉल टैपिंग की विशेष जांच करवा कर लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा का असली चेहरा सामने लाया जाएगा।


कांग्रेस समर्थकों को छापों की धमकियां
रेड्डी ने कहा कि उद्योगपतियों, ठेकेदारों को चेतावनी दी गई है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन करने पर आयकर विभाग के छापे पड़ेंगे। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाकर छापमारी भी हो रही है। रेड्डी ने कहा कि शृंगेरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर, कारवार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और आनेकल के विधायक शिवण्णा के निवास पर छापे पड़े, जो इसी का हिस्सा है। कुछ समर्थकों को शांत रहने की धमकी दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक