यह हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग उपग्रह है जो अभी विश्व के कुछ चुनिंदा विकसित देशों के पास ही है। हालांकि, हाइपर स्पेक्ट्रल तकनीक एकदम नई नहीं है और इसरो ने पूर्व में इस तकनीक का प्रयोग किया है लेकिन यह पहला अवसर है जब एक समर्पित हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा।