10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाएं सावधान : इस तरह भी चेन छीनते हैं लुटेरे

पुलिसकर्मी बताते हुए उनसे कहा कि क्षेत्र में सोने की चेन छीनने के मामले बढ़ गए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 9 May 2018, 6:19 PM IST

chain snatching

बेंगलूरु. सुब्रमण्यमपुरा थानांतर्गत वसंतपुरा मारुति ले आउट क्षेत्र में मंगलवार सुबह अपने घर के सामने रंगोली सजा रहीं एक महिला से बाइक पर सवार दो युवा 24 ग्राम सोने की चेन छीन कर भाग गए।

लूट की शिकार महिला सुब्बलक्ष्मी के अनुसार युवाओं ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनसे कहा कि क्षेत्र में सोने की चेन छीनने के मामले बढ़ गए हैं इसलिए वे सोने के आभूषण पहनकर अकेले घर से बाहर नहीं निकलें। दोनों युवकों की बातें सुन कर सुब्बलक्ष्मी ने जैसे ही गले से सोने की चेन उतारी, युवक चेन झपटकर भाग गए। सुब्रमण्यमपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई कर रही है।
--------
बाइक सवार को धमका कर लूटा
बेंगलूरु. चंद्रा ले आउट थानांतर्गत नायंडहल्ली के पास सोमवार देर रात दो लोगों ने बाइक सवार एक युवक को धमका कर 5250 रुपए लूट लिए। शिकायतकर्ता नवीन प्रसाद के अनुसार बाइक पर आए दो अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोक कर हमला किया और लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच रात के समय शहर में अनेक स्थानों पर वाहनों की जांच का सिलसिला भी जारी है और कई अस्थाई चैक पोस्ट बनाई गई हैं, जहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद लूटपाट की घटनाएं रुक नहीं रही हैं।
------
जल आपूर्ति बोर्ड का मीटर रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार
बेंगलूरु. पानी के बिल को कम करने के बदले रिश्वत की मांगने करने वाले बेंगलूरु जल आपूर्ति एवं मल निकासी बोर्ड (बीडब्लूएसएसबी) के एक कर्मचारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने छापा मार कर रिश्वत लेते पकड़ा है।

एसीबी के अनुसार बोर्ड में अनुबंध पर काम करने वाला मीटर रीडर उमेश पानी का बिल कम करने के लिए विभाग के ठेकेदार के आदमी से रिश्वत मांग रहा था। ठेकेदार ने एसीबी से शिकायत कर दी। एसीबी ने मंगलवार को बीटीएम ले-आउट के कोडीचिक्कनहल्ली स्थित बोर्डके क्षेत्रीय कार्यालय में छापा मारकर मीटर रीडर कर्मचारी उमेश को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी ने उमेश पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।