11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुमारस्वामी वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाएं: येड्डियूरप्पा

विधानमंडल में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Rajendra Shekhar Vyas

•

Updated: 4 Jul 2018, 11:43 PM IST

karnataka assembly

कुमारस्वामी वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाएं: येड्डियूरप्पा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष येड्डियूरप्पा बोले, राज्य पर 2.38 लाख करोड़ का कर्ज
बेंगलूरु. मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने मंगलवार को मांग की कि मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी 5 जुलाई को नया बजट पेश करने से पहले राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाएं।
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता बी एस येड्डियूरप्पा ने कांगे्रस और जद-एस गठबंधन पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि लोगों में इस बात को लेकर संशय है कि असली मुख्यमंत्री कौन है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष येड्डियूरप्पा ने कहा कि राज्य पर कर्ज का काफी भार है लिहाजा कुमारस्वामी को बजट पेश करने से पहले वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र पेश कर सदन को हालात से अवगत करना चाहिए। येड्डियूरप्पा ने कहा कि 2.38 लाख करोड़ का कर्ज है।
येड्डियूरप्पा ने सरकार से पूछा कि इस कर्ज को चुकाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा सिंचाई और लोकनिर्माण विभाग में भी 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के विपत्रों का भुगतान बकाया है। येड्डियूरप्पा ने कहा कि पिछली कांगे्रस सरकार के दौरान सत्ता में वापस लौटने की उम्मीद के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने चुनाव से ऐन पहले काफी संख्या में नई कार्यों के लिए शिलान्यास किए जिससे राज्य पर वित्तीय बोझ बढ़ गया।
येड्डियूरप्पा ने कहा कि पिछली सरकार के कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के विपत्रों का भुगतान अब भी लंबित है। येड्डियूरप्पा ने कहा कि भाजपा और राज्य की जनता को इस बात का इंतजार है कि कुमारस्वामी चुनाव पूर्व वादे के मुताबिक किसानों का 53 हजार करोड़ रुपए का कृषि ऋण माफ करते हैं या नहीं। येड्डियूरप्पा ने कहा कि अगर कुमारस्वामी ऋण माफी का वादा पूरा नहीं करते हैं तो भाजपा के सभी 104 विधायक कांग्रेस और जद-एस का घोषण पत्र लेकर जनता के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि दोनों दलों ने चुनाव से पहले वादे पूरे नहीं किए।
येड्डियूरप्पा ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार को जन समर्थन प्राप्त नहीं है और यह रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार है।येड्डियूरप्पा ने कहा कि अभिभाषण में पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यक्रम जारी रखने की मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की इच्छा कहीं नहीं झलकती है। सरकार टेक ऑफ करने में विफल रही है और उसका कोई अस्तित्व तक नहीं है जिसका संकेत राज्यपाल के अभिभाषण से मिलता है।
येड्डियूरप्पा ने कहा कि प्रशासन ठप है, राज्य में अराजकता बढ़ रही है और बेंगलूरु का अपराध में देश में दूसरा नंबर है। महिलाएं व बच्चे सुरक्षित नहीं है और अपराधियों को कानून का भय तक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान व पद्मनाभनगर में देवेगौड़ा के निवास के रिमोट कंट्रोल से चल रही है और दोनों ही दलों के निर्वाचित प्रतिनिधि कठिन दौर से गुजर रहे हैं।
उन्होंने चुनाव से पहले के बयानों का तिथिवार उल्लेख करते हुए कहा कि कुमारस्वामी ने कहा था कि बहुमत नहीं मिलने पर भाजपा व कांग्रेस से कोई गठजोड़ करने के बजाय विपक्ष में बैठूंगा या दोबारा चुनाव का सामना करूंगा। लेकिन उन्होंने कांग्रेस के साथ गठजोड़ कर लोकतंत्र की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है।


ऋण माफी से किसानों की समस्या का अंत नहीं: रामास्वामी

जनता दल-एस के विधायक ए. टी.रामास्वामी ने कहा कि केवल ऋण माफी से किसानों की समस्याओं का अंत नहीं होगा। सरकार को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के ठोस कदम उठाने होंगे।
राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में रामास्वामी ने कहा कि कृषि क्षेेत्र में सुधार के लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने कोई खास प्रयास नहीं किया है। व्यापारी और बिचौलिए कृषि उत्पादों के दाम तय करते हैं। केन्द्र सरकार यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेती है कि कृषि राज्य का विषय है। यह न केवल बहुसंख्यक ग्रामीणों के लिए बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी आघातकारी है। विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने बहस में दखल करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री से पूछा कि क्या कृषि राज्य का विषय है? इस पर मंत्री ने उत्तर दिया कि यह मसला समानांतर चलता है। केंद्र सरकार भी किसानों के उत्थान के लिए फसल बीमा योजना सहित अनेक योजनाएं बनाती है।