Bagidora Assembly By Elections Update : राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का एलान किया। बागीदौरा सीट से कमल कांत कटारा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुभाष तंबोलिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में विधायक प्रत्याशी रहे जयकृष्ण पटेल को फिर से मैदान में उतारा है। अब बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। पर बाद में कमल कांत कटारा नामांकन न कर सके तो उनकी जगह कपूर सिंह ने बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया था। 26 अप्रैल को बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी।