17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा: चिकित्सालय प्रशासन में एक बार फिर मचा हडकंप, तीन घंटे में चार नवजातों की मौत

बांसवाड़ा में एक बार फिर तीन घंटों में चार नवजात बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Sep 2017, 10:27 PM IST

new born

pregnant girl delivery in train toilets New Born Baby dropped on track

बांसवाड़ा। जिले में गत 50 दिनों के दौरान 81 नवजातों की मौत से मचा बवाल अभी थमा भी नहीं है कि शुक्रवार को एक बार फिर एक के बाद एक तीन घंटों में चार नवजात बच्चों की मौत ने महात्मा गांधी चिकित्सालय में हडकंप मचा दिया है। हालांकि इसमें से तीन नवजात बच्चें एेसे हैं जिनका जन्म अन्य चिकित्सालय में हुआ था एवं गंभीर होने पर यहां भर्ती किया गया था। भर्ती के दौरान कुछ घंटे ही उपचार चला और उनकी मौत हो गई। सभी मासूम जिले के अलग-अलग क्षेत्र के हैं।

रेफर करने से पहले ही सांस अटक गई
महात्मा गांधी के एफबीएनसी वार्ड में भर्ती नवजातों की मौत का क्रम शुक्रवार तडक़े 3:20 बजे वखतपुरा निवासी नर्बदा की नवजात पुत्री की मौत हो गई एवं इसके कुछ देर बाद ही 3:45 बजे सुन्दरगांव निवासी मात्रिया के नवजात बेटे की भी मौत हो गइ। वहीं इसके कुछ देर बाद करीब 4:15 बजे भूराकुंआ निवासी शर्मिला के नवजात पुत्र की भी मौत हो गई। इसके बाद सुबह 6 बजे चन्द्रोड़ निवासी शारदा के नवजात पुत्र भी भगवान को प्यारा हो गया। एक के बाद एक नवजात बच्चों की मौत की जानकारी सामने आने के बाद चिकित्सालय प्रशासन में हडकंप मच गया।

READ: बांसवाड़ा: नवजात बच्चों की मौतों का किया कागजी पोस्टमार्टम

एफबीएनसी प्रभारी रंजन चरपोटा ने बताया कि अधिकांश नवाजात एेसे थे जो पहले से ही गंभीर अवस्था में आए थे एवं उनको बचाने का पूरा प्रयास भी किया गया, लेकिन उनकी स्थिति एेसी नहीं थी की कोई उपचार का असर उन पर होता। एक बच्चें की स्थिति नाजूक होने पर उसके परिजनों को बाहर ले जाने की सलाह भी दी थी, लेकिन वह उसको नहीं ले गए जिससे उसकी यहां मौत हो गई।

READ: बांसवाड़ा में 53 दिन में 81 नवजातों की मौत, जुलार्इ में सर्वाधिक 50 मौतें

और भी हैं मौत की दहलीज पर
जहां कुछ घंटों के अंतराल में चार नवजात बच्चों की मौत से हडक़ंप मचा हुआ है, वहीं वार्ड में अभी भी दो से तीन बच्चें एेसे हैं जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसमें से एक नवजात का वजन तो जन्म के समय महज 800 ग्राम ही है और एक अन्य बच्चे का वजन करीब सवा किलो। इसके अलावा भी अन्य भर्ती बच्चों की स्थिति को नाजूक की कहा जा सकता है।