14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का रण : यह है हमारे पिछड़े जिले बांसवाड़ा के करोड़पति उम्मीदवार, साल दर साल बढ़ती गई इनकी संपत्ति

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Mradul Purohit

•

Updated: 17 Nov 2018, 10:06 AM IST

banswara

राजस्थान का रण : यह है हमारे पिछड़े जिले बांसवाड़ा के करोड़पति उम्मीदवार, साल दर साल बढ़ती गई इनकी संपत्ति

नकदी के साथ सोने के जेवरात भी बढ़े
बांसवाड़ा. घाटोल विधानसभा क्षेत्र से इस बार फिर कांगे्रस के नानालाल निनामा मैदान में हैं तो भाजपा ने हरेन्द्र निनामा को उतरा है। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार नानालाल निनामा पास लगभग एक करोड़ 34 लाख से अधिक की संपत्ति है। गत पांच साल में उनकी संपत्ति साढ़े आठ लाख रुपए बढ़ी है।
नानालाल निनामा, 64 साल
विधानसभा क्षेत्र: घाटोल
शिक्षा: 9वीं पास, पेशा: खेती
कुल संपत्ति: 1 करोड़ 34 लाख 67हजार 155
पत्नी की संपत्ति: पहली पत्नी के पास सात तोला और दूसरी पत्नी के पास तीन तोला सोना

चल संपत्ति घटी, अचल में हुई बढ़ोतरी
बांसवाड़ा. बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस से अर्जुनसिंह बामनिया एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। पूर्व में दो बार विधायक रहे बामनिया ने अपने नामांकन पत्र के साथ संपत्ति का ब्योरा पेश किया है। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार बामनिया के पास लगभग छह करोड़ 16 लाख से अधिक रुपए की संपत्ति है।
अर्जुनसिंह बामनिया, 55 साल
विधानसभा क्षेत्र: बांसवाड़ा
शिक्षा: द्वितीय वर्ष, पेशा: खेती, केरोसिन डीलर
कुल संपत्ति: करीब 6 करोड़ 16 लाख
पत्नी की संपत्ति: 30 तोला सोने के आभूषण। कई बीघा कृषि व गैर कृषि भूमि, दो वाहन।

राजस्थान का रण : बांसवाड़ा में कांग्रेस ने पुराने चेहरो पर जताया भरोसा, डूंगरपुर में दो नए चेहरो पर खेला दांव

पांच साल में बढ़ गई साढ़े तीन गुना संपत्ति
बांसवाड़ा. कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी के भीमाभाई डामोर चुनाव मैदान में हैं । संसदीय सचिव रहे डामोर पास चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार लगभग एक करोड़ 41 लाख से अधिक की संपत्ति है। गत पांच साल में उनकी संपत्ति साढ़े तीन गुना बढ़ गई है। वे विधायक का पहला चुनाव 2013 में लड़े थे।
भीमाभाई डामोर, 57 साल
विधानसभा क्षेत्र: कुशलगढ़
शिक्षा: द्ग मैट्रिक, पेशा: खेती
कुल संपत्ति: 1 करोड़ 41 लाख रु. से अधिक
डामोर पर दो लाख 18 हजार 217 रुपए का ऋण भी है।

करीब 35 लाख रुपए के मालिक
बांसवाड़ा. घाटोल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से हरेंद्र निनामा पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वर्तमान में पंचायत समिति के प्रधान निनामा ने अपने नामांकन पत्र के साथ संपत्ति का ब्योरा पेश किया है। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार निनामा के पास लगभग 35 लाख रुपए की संपत्ति है।
हरेंद्र निनामा, 52 साल
विधानसभा क्षेत्र: घाटोल
शिक्षा: स्नातक, पेशा: खेती
कुल संपत्ति: 34 लाख 64 हजार 85 रुपए
पत्नी की संपत्ति: पत्नी के पास 25 हजार रुपए नकद व 20 तोला सोने के आभूषण।