बांसवाड़ा. गनोड़ा. बांसवाड़ा-डूंगरपुर की सीमा पर अवस्थित बेणेश्वर धाम विकास की बाट जोह रहा है। सरकारें आती हैं, विकास की घोषणाएं करती हैं, कुछ काम शुरू होते हैं, लेकिन नतीजे तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में लाखों लोगों की आस्था के प्रमुख धाम बेणेश्वर को विकास के पंख नहीं लग पाए हैं। संत मावजी की लीलास्थली बेणेश्वर धाम के सौन्दर्यीकरण, धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकास करने की अपार संभावनाएं हैं। पूर्व में कई बार प्रस्ताव भी बने, लेकिन अधिकांश फाइलों में ही दफन हो गए। हालांकि कुछ काम जरूर हुए हैं, लेकिन सुचारू आवागमन सहित यहां आने वाले भक्तों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों का अब भी इंतजार है।