
परिवहन विभाग में अब जमा नहीं होगी नकद राशि
Rajasthan Transport Department Big Order : अब परिवहन विभाग में किसी भी प्रकार की कोई नकद राशि जमा नहीं होगी। इसके लिए परिवहन विभाग के मुख्यालय से आदेश जारी कर दिए गए हैं। यानी कि अब आपको परिवहन विभाग में कोई काम है तो ऑनलाइन चालान ही जमा कराना होगा। इसके पीछे विभाग की मंशा किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार से विभाग को दूर रखना है। यही कारण है कि विभाग ने इस बात पर ही रोक लगा दी है कि फिटनेंस तक की राशि विभागीय कार्यालय में जमा नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि विभाग में राशि जमा हुई तो फिर उसके फिटनेस करने वाली फर्म को भेजना पड़ता है। इसलिए अब जहां फिटनेस सेंटर है वहीं पर राशि जमा होगी।
आपने आरसी या लाइसेंस के लिए आवेदन के साथ ही रुपया भी जमा करा दिया है, पर आपको यह नहीं मिले तो आप रुपए वापस ले सकते हैं। इसके लिए विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिला परिवहन अधिकारी एसएन शाह ने बताया कि ऐसे लोग जो पैसा वापस लेने के इच्छुक हैं उनको निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। इसके लिए 30 अप्रेल आखिरी दिन तय किया गया है। वर्तमान नियम के अनुसार इस तारीख के बाद रुपए की वापसी नहीं होगी।
Updated on:
23 Apr 2024, 6:34 PM IST
Published on:
23 Apr 2024, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.