
मंदसौर में मासूम से दुष्कर्म की घटना पर बांसवाड़ा में विरोध तेज, आरोपी को फांसी देने की मांग
बांसवाड़ा. मंदसौर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर विरोध तेज हो गया है। प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बांसवाड़ा में भी लोगों ने घटना का विरोध जताते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की। दुष्कर्म पीडि़ता मासूम को न्याय दिलाने सोमवार शाम सर्व समाजजन गांधीमूर्ति पर एकत्रित हुए और घटना की निंदा की। आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इसके बाद लोगों ने चंद्रपोल गेट पर आरोपी का पुतला बनाकर कर प्रतीकात्मक रूप में फांसी पर लटका दिया। इस दौरान हर उम्र और हर वर्ग के लोग एकजुट हुए। इस सभा में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवक-युवतियों ने एकमत होकर न्याय दिलाने की अपील की। सभा में महिलाओं ने जमकर हिस्सा लिया।
बंद को समर्थन
दानपुर. मंदसौर की घटना के विरोध में ग्रामीणों और व्यापारियों ने मंगलवार को दानपुर कस्बा बंद रखने का आह्वान किया है। युवाओं ने दिन में बाजार में घूमकर व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की। व्यापारियों ने भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया। दानपुर इकाई करणी सेना ने भी समर्थन किया। बाद में नवयुवकों ने थानाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें दरिन्दों को फांसी देने की मांग भी की गई। घाटोल. मंदसौर घटना के विरोध में पीपलखूंट भी बंद रहेगा। सकल समाजजनों की ओर से सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और बंद अनुमति मांगी। ग्रामीण कालूराम पांडोर ने बताया कि मंगलवार को पीपलखूंट पूरा कस्बा बंद रहेगा।
सजगता की जरूरत
युवा अनुराग जैन का कहना है कि देश में दुष्कर्म सरीखे कुकृत्य खूब हो रहे हैं। प्रत्येक बच्चों के माता-पिता एवं अन्य परिजनों को सजग रहने की जरूरत है। किशोरियों को भी बेहद सजग रहने की आवश्यकता है। कुछ युवा उन्हें अपने चंगुल में ले लेते हैं। ऐसे में घर से बाहर जाने पर बेहद सावधानी बरतें।
शर्मसार करने वाली घटना
प्रदर्शन में शामिल भावना सिसोदिया का कहना है कि घटना पूरे देश और देशवासियों को शर्मसार करने वाली घटना है। आरोपियों को सीधा फांसी होनी चाहिए और यही न्याय पूरा देश और देशवासी मांग रहे हैं। इसलिए सभी लोग एकजुट हुए हैं। महिलाओं को समान दर्जा मिलना चाहिए। यह सभी की मांग है।
Published on:
03 Jul 2018 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
