10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कठुआ,मंदसौर के बाद शर्मसार हुई संस्कारधानी , 8 वीं की स्टूडेंट से गैंगरेप, 16-17 साल के लडक़ों ने की हैवानियत

14 वर्षीय पीडि़त छात्रा के बड़े भाई के दोस्त हैं तीनों अपचारी बालक

2 min read
Google source verification
jabalpur gangrape case

jabalpur gangrape case

जबलपुर. मध्यप्रदेश की संस्कारधानी फिर शर्मसार हुई है। कठुआ, मंदसौर, सतना दुष्कर्म कांड की तरह यहां भी नाबालिग सुरक्षित नहीं हैं। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत 8वीं की छात्रा से तीन नाबालिग लडक़ों ने गैंगरेप किया। मामले का खुलासा सोमवार को तब हुआ, जब पीडि़ता मां के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची।

पीडि़त छात्रा के बड़े भाई के दोस्त हैं तीनों अपचारी

घटना गुरुवार 28 जून की है। मगर डर की वजह से छात्रा शिकायत की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। रांझी पुलिस ने तीनों अपचारी लडक़ों को अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस के अनुसार तीनों अपचारी बालक 14 वर्षीय पीडि़त छात्रा के बड़े भाई के दोस्त हैं। तीनों का छात्रा के घर अक्सर आना-जाना था।


28 जून को छात्रा घर पर अकेली थी। उसकी मां अस्पताल गई थी। दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच तीनों आरोपित उसके घर में घुस आए। दरवाजा अंदर से बंद कर तीनों ने उसका मुंह दबा लिया। इसके चलते वो शोर भी नहीं मचा पायी। तीनों ने उसके साथ गैेंगरेप किया और धमकाते हुए भाग निकले।

पहले तो पीडि़ता डर की वजह से वह घरवालों को नहीं बता पायी। रविवार की रात में उसने मां को किसी तरह हिम्मत कर बताया। पुलिस ने तीनों अपचारी बालकों के खिलाफ गैंगरेप, पाक्सो एक्ट, धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों में एक 16 वर्ष का तो दो 17 वर्ष के हैं।

दरवाजा अंदर से बंद कर तीनों ने मुंह दबा लिया

पीडि़ता ने बताया- 28 जून को मैं घर पर अकेली थी। मां अस्पताल गई थी। दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच तीनों आरोपित घर में घुस आए। दरवाजा अंदर से बंद कर तीनों ने मेरा मुंह दबा लिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ रेप किया और धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस ने तीनों अपचारी बालकों के खिलाफ गैंगरेप, पाक्सो एक्ट, धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।