9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुख्यात अपराधी सिराज के ममेरे भाई पर फायरिंग, उदयपुर रैफर, गैंगवार का अंदेशा

शहर के मदार कॉलोनी इलाके में गुरुवार देर शाम सोहराब हत्याकांड के मास्टरमाइंड सिराज खान के ममेरे भाई पर एक युवक ने गोलियां बरसा दीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 3 Nov 2017, 10:44 AM IST

banswara

बांसवाड़ा। शहर के मदार कॉलोनी इलाके में गुरुवार देर शाम सोहराब हत्याकांड के मास्टरमाइंड सिराज खान के ममेरे भाई पर एक युवक ने गोलियां बरसा दीं। दोनों गोलियां उसके कंधे के पास पीठ पर लगी हैं। परिजन उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय ले गए जहांं चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे उदयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने इस वारदात के पीछे गैंगवार का अंदेशा जताया है।

वारदात के कारण अभी तक अस्पष्ट
एएसपी गणपति महावर ने बताया कि वारदात उस समय हुई जब राजतालाब निवासी फिरोज (35) पीपा पुत्र सलीम मदार कॉलोनी में एक नियाज के कार्यक्रम में गया था। तभी मदार कॉलोनी निवासी मकबूल पुत्र मोहम्मद खां आया और उसने फिरोज पर फायरिंग कर दी। वारदात के कारण अभी तक अस्पष्ट हैं, लेकिन प्रथम दृष्टया गैंगवार को लेकर पुरानी रंजिश सामने आ रही है।

अस्पताल में जमावड़ा
वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों का महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में जमावड़ा लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपति महावर, डिप्टी वीराराम एवं सीआई गोविंद सिंह ने भीड़ को नियंत्रण करने के साथ घायल के बयान दर्ज किए।