7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: पार्टी प्रत्याशियों के साथ चर्चा करने वाली थी पूर्व सीएम राजे, लेकिन ‘पायलट’ ​के कहने पर प्रस्थान कर गईं

Rajasthan News: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे त्रिपुरा सुंदरी पहुंची। यहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे।

less than 1 minute read
Google source verification
vasundhara raje

Rajasthan News: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे त्रिपुरा सुंदरी पहुंची। यहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे। प्रतापगढ़ जिले के गौतमेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हेलीकॉप्टर से वे 12.20 बजे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पार्श्व भाग में बने हेलीपेड पर पहुंंची।

उनके साथ श्रीचंद कृपलानी भी रहे। यहां उनका जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल, सांसद कनकमल कटारा, विधायक कैलाश मीणा, धनसिंह रावत, मानशंकर निनामा, भीमा भाई, पूर्व मंत्री भवानी जोशी, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मईड़ा, संजय पंड्या, बलवंत पंचाल, हेमेन्द्र पंड्या, प्रधान बलवीर रावत, कानहींग रावत, खेमराज गरासिया, बबलू मईडा, नरेंद्र वैष्णव, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। हेलीपेड पर राजे ने महिलाओं से बातचीत की। बाद में वे मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मतदान प्रतिशत बढ़ने से इन हॉट सीटों ने पकड़ी हीट

नहीं कर पाईं चर्चा
पूजा के बाद वे रेस्ट हाउस पहुंची। वहां वे जिले की पांचों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के साथ चर्चा करने वाली थी। इसी दौरान मौसम बिगड़ने के चलते पायलट के कहने पर वे तत्काल हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान कर गईं। इसके चलते मीडियाकर्मियों से भी कोई बात नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार, पार्टी के इस दिग्गज नेता ने किया दावा

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग