8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार, पार्टी के इस दिग्गज नेता ने किया दावा

Govind Singh Dotasara Interview: प्रदेश में चुनाव सम्पन्न हो चुका है। तीन दिसम्बर को मतगणना होगी। इससे पहले प्रमुख राजनीतिक दल भी अपना-अपना आकलन करने में जुटे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 27 Nov 2023, 10:01 AM IST

election

Govind Singh Dotasara Interview: राजस्थान में चुनाव सम्पन्न हो चुका है। तीन दिसम्बर को मतगणना होगी। इससे पहले प्रमुख राजनीतिक दल भी अपना-अपना आकलन करने में जुटे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा का दावा है कि कांग्रेस को एक तरह से पूर्ण बहुमत मिल गया है, सिर्फ काउंटिंग ही बाकी है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से बातचीत

Q. मतदान प्रतिशत देखकर आप किस नतीजे पर पहुंच रहे हैं?
A. हमने जनता को 17 गांरटी दी और गुड गवर्नेस। इसके अलावा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता की वजह से सौ फीसदी परिणाम हमारे पक्ष में आएगा।


Q. आप कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेने की उम्मीद लगा रहे हैं?
A. आपको सीटों की संख्या तो क्या बताएं। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा।


Q. सुना है कांग्रेस-भाजपा दोनों ने निर्दलीयों को साधना शुरू कर दिया है?
A. देखो वैसे राजनीति में सबकुछ जायज है, लेकिन हम पूर्ण बहुमत मान रहे हैं, तो फिलहाल ऐसी कोई संभावना कैसे व्यक्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस सरकार आई तो कौन होगा सीएम? जानिए सचिन पायलट क्या बोले

Q. आपके मुद्दों और घोषणापत्र को आमजन ने किस तरह लिया?
A. हमने जो घोषणा पत्र दिया है। उसमें मोटी बातें वही हैं जो पांच साल में हमारी सरकार ने काम किया। फिर विजन 2030 के लिए पूरे राज्य के लोगों से सुझाव लिए और गारंटियां दीं। गारंटियों के ईद- गिर्द घोषणा पत्र है। जनता को यह सौ फीसदी पसंद आया है। तभी प्रदेश में बंपर वोटिंग हुई है।


Q. बहुमत नहीं मिला तो आगे क्या रणनीति होगी?
A. बहुमत क्यों नहीं मिलेगा। बहुमत मिल रहा है। सिर्फ काउंटिंग ही बाकी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: मतदान में महिलाएं आगे, यहां हुई सर्वाधिक वोटिंग, जानिए मतदान का फाइनल स्कोर