राजस्थान चुनाव 2023: मतदान में महिलाएं आगे, यहां हुई सर्वाधिक वोटिंग, जानिए मतदान का फाइनल स्कोर
राजस्थान चुनाव 2023: राजस्थान विधानसभा के लिए इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ। इसका आंकड़ा 75,45 प्रतिशत रहा, जो पिछली बार से 0.74 प्रतिशत अधिक है।
राजस्थान चुनाव 2023: राजस्थान विधानसभा के लिए इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ। इसका आंकड़ा 75,45 प्रतिशत रहा, जो पिछली बार से 0.74 प्रतिशत अधिक है। इसमें 74.62 प्रतिशत मतदान ईवीएम के जरिए हुआ, जबकि 0.83 प्रतिशत डाक मतपत्र हैं। कुल मतदान का आंकड़ा वर्ष 2013 के बाद इस बार फिर 75 पार हो गया। इस बार महिला मतदान बढ़ा, जबकि पुरुष मतदान में कमी आई। मतदान केन्द्र वोट प्रतिशत में भी महिलाओं ने पुरूषों को पीछे छोड़ दिया। मतदान में आदिवासी बहुल कुशलगढ़ ने दूसरे विधानसभा क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया, पोकरण विधानसभा दूसरे व तिजारा तीसरे स्थान पर रही।
निर्वाचन विभाग की ओर से रविवार को मतदान के आंकड़े जारी कर दिए। पिछले वर्ष के मुकाबले महिलाओं के मतदान में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं पुरुष मतदान में 0.23 फीसकी की कमी आई। ईवीएम के आंकड़ों के अनुसार इस बार 74.72 प्रतिशत महिलाएं मतदान करने पहुंची, वहीं मतदान केन्द्र पहुंचे पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 74.53 रहा। पिछली बार पुरुष मतदान 74.67 प्रतिशत और महिला मतदान 74.75 प्रतिशत रहा, जिसमें डाक मतपत्र भी शामिल थे।
मतदान केन्द्र पर डाले गए वोट कुल -3,92,11,399 पुरुष-2,03,83,757 महिला- 1,88,27,294
थर्ड जेंडर- 348 विधानसभा चुनाव-2023 कुल मतदान-75.45 प्रतिशम पुरुष मतदान - 74.53 प्रतिशत महिला मतदान - 74.72 प्रतिशत
विधानसभा चुनाव-2018: कुल मतदान-74.71 प्रतिशत पुरुष मतदान - 74.67 प्रतिशत महिला मतदान - 74.75 प्रतिशत
कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 88.13 प्रतिशत मतदान विधानसभा क्षेत्र-मतदान-पिछले बार से अंतर कुशलगढ़ - 88.13 प्रतिशत- 2 प्रतिशत बढ़ा पोकरण - 87.79 प्रतिशत- 0.29 प्रतिशत बढ़ा तिजारा - 86.11 प्रतिशत- 4.03 प्रतिशत बढ़ा
सबसे कम मतदान आहोर में विधानसभा क्षेत्र-मतदान-पिछले बार से अंतर आहोर - 61.24 प्रतिशत- 0.29 प्रतिशत कम मारवाड़ जंक्शन - 61.29 प्रतिशत- 0.87 प्रतिशत बढ़ा सुमेरपुर - 61.44 प्रतिशत- 0.55 प्रतिशत बढ़ा
महिला मतदान में आगे विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत पोकरण - 88.23 प्रतिशत कुशलगढ़ - 87.54 प्रतिशत तिजारा-85.45 प्रतिशत