8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM गहलोत ही नहीं इन मंत्रियों की सीटों पर भी कम हुआ मतदान, यहां ज्यादा हुई वोटिंग, क्या बिगड़ जाएंगे समीकरण

Rajasthan Assembly Election 2023 Voting Percentage: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रदेश में 74.96 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पिछली बार वोटिंग प्रतिशत 74.06 प्रतिशत था। हालांकि इस बार मतदान महज एक फीसदी बढ़ा है, लेकिन ये भी सियासी समीकरण को बदल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 26 Nov 2023, 4:14 PM IST

rajasthan_assembly_election_2023_voting_percentage.jpg

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रदेश में 74.96 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पिछली बार वोटिंग प्रतिशत 74.06 प्रतिशत था। हालांकि इस बार मतदान महज एक फीसदी बढ़ा है, लेकिन ये भी सियासी समीकरण को बदल सकता है। खास बात तो यह है कि इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 18 मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव की तुलना में कम वोटिंग हुई है। हालांकि कांग्रेस के 7 मंत्रियों की सीटों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। वोटिंग बढ़ने और घटने से कई नेताओं की बैचेनी बढ़ गई है।


बता दें कि दौसा से मुरारीलाल मीणा, बानसूर से शकुंतला रावत, कामां से जाहिदा खान, सिकराय से ममता भूपेश, बांसवाड़ा से अर्जुन बामणिया, महेंद्र जीत मालवीय, शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, उदयलाल आंजना, विश्वेंद्र सिंह, प्रमोद जैन भाया, शाले मोहममद, अशोक चांदना, भंवर सिंह भाटी, राजेंद्र यादव, सुखराम बिश्नोई और सुभाष गर्ग के इलाकों में एक फीसदी से कम वोटिंग घटी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरदारपुरा विधानसभा सीट में इस बार 64.50 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि साल 2018 में इस सीट पर 67.09 प्रतिशत मत डले थे, यानि इस सीट पर भी वोटिंग 2.59 प्रतिशत कम हुई है। हालांकि विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी की नाथद्वारा सीट में इस करीब डेढ़ फीसदी वोटिंग ज्यादा हुई है। यहां कुल 78.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की झालरापाटन सीट पर साल 2018 में 78.43 प्रतिशत पोलिंग हुई थी, तो वहीं इस बार 76.67 प्रतिशत वोटिंग हुई। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल की खींवसर सीट वर 2018 में 75.58 प्रतिशत वोट पड़े जबकि इस बार घटकर 72.50 प्रतिशत ही वोटिंग हुई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की लक्ष्मणगढ़ सीट पर पिछले चुनावों की तुलना में 2.08 प्रतिशत वोटिंग ज्यादा हुई है। यहां इस बार 76.47 प्रतिशत मदान हुआ। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की तारानगर सीट पर भी 7.05 प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ है। यहां 82.30 प्रतिशत पोलिंग हुई है। इसके साथ ही लालसोट से परसादी लाल मीणा, मांडल से रामलाल जाट, सपोटरा से रमेश मीणा, सिविल लाइंस से प्रतापसिंह खाचरियावास, वैर से भजनलाल जाटव, खाजूवाला से गोविंद राम मेघवाल और झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला के विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा वोटिंग हुई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Chunav 2023: मतदान का ऐसा जुनून, कोई आयरलैंड तो कोई अफ्रीका से राजस्थान करने आया वोटिंग