एंटी इनकमबेंसी से बढ़ता है मतदान
अब तक सरकारों के खिलाफ रोष होने पर मतदान प्रतिशत बढ़ता है। ऐसा अमूमन हर चुनाव में होता है। पिछली बार मतदान प्रतिशत बढ़ने के पीछे कारण भी यही था। जोधपुर जिले का औसत मतदान प्रतिशत 72 से ज्यादा था। पांच सीट ऐसी थी जहां 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। उन सीटों पर सीटिंग एमएलए हार गए थे, लेकिन इस बार गणित बदलेगा। हालांकि 3 दिसम्बर को चुनावी तस्वीर साफ होगी, लेकिन एंटी इनकमबेंसी का फेक्टर भी जरूर असर डालेगा।