8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Chunav 2023: मतदान का ऐसा जुनून, कोई आयरलैंड तो कोई अफ्रीका से राजस्थान करने आया वोटिंग

Rajasthan Chunav 2023: लोकतंत्र के उत्सव में आम मतदाताओं के साथ फर्स्ट टाइम वोटर्स, युवा-युवतियों के साथ सात समन्दर पार रहने वाले लोगों ने भी मतदाता के रूप में मतदान के हवन में आहुति दी। प्रदेश में शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव में विदेशों में रहने वाले लोग जोधपुर आए और अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र के अनुसार मतदान केन्द्रों पर जाकर वोट दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 26 Nov 2023, 12:53 PM IST

rajasthan_chunav_2023.jpg

Rajasthan Chunav 2023: लोकतंत्र के उत्सव में आम मतदाताओं के साथ फर्स्ट टाइम वोटर्स, युवा-युवतियों के साथ सात समन्दर पार रहने वाले लोगों ने भी मतदाता के रूप में मतदान के हवन में आहुति दी। प्रदेश में शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव में विदेशों में रहने वाले लोग जोधपुर आए और अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र के अनुसार मतदान केन्द्रों पर जाकर वोट दिया।

आयरलैण्ड से आए वेदांग
शास्त्री नगर निवासी वेदांग करवा वोट देने के लिए आयरलैण्ड से जोधपुर आए और वोट दिया। इसके साथ ही वेदांग को पहली बार मतदान के लिए भी उत्साह था। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मिल्कमैन कॉलोनी में बने मतदान केन्द्र पर गए और अपना वोट दिया। वेदांग वोट देकर शनिवार शाम को ही दिल्ली रवाना हो गए। वेदांग आयरलैण्ड में अमेजॉन कम्पनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वेदांग के पिता जुगलकिशोर झंवर पीएचईडी में अभियंता हैं।

अफ्रीका से आए जुनैद
ज्वाला विहार सूंथला जोधपुर के रहने वाले हाफिज मोहम्मद इकबाल के पुत्र मोहम्मद जुनैद वोट देने के लिए अफ्रीका से शनिवार सुबह ही जोधपुर पहुंचे। जुनैद ने बताया कि वह पिछले 5 वर्षों से अफ्रीका के बुर्किना फासो में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैं इस लोकतंत्र के उत्सव में अपना योगदान दे पाया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा चुनाव के अगले दिन ही आज जोधपुर जिले के इस गांव में पहुंचेगी पूर्व CM राजे, जानिए क्यों