मतदान के बाद राजे ने कहा था कि मुझे पूरा विश्वास है इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के सुराज को अपनाया है और कांग्रेस के क़ुराज को ठुकराया है। झूठा वादा करने वाली कांग्रेस की गारंटियों को नकारा है और वादा निभाने वाली भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने महिला, दलित, किसान, बेरोजगार, व्यापारी सहित सभी वर्गों पर जो जुल्म किए हैं, उसका बदला प्रदेश की जनता ने वोट की चोट के माध्यम से ले लिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव के परिणाम अप्रत्याशित होंगे, जिन्हें देखकर कांग्रेस के होश उड़ जाएंगे।