बांसवाड़ा. प्रत्येक पांच वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनसंख्या के आधार पर मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि होती रही है। 2013 में हुए चुनाव में पहली बार जिले में चार सीटों पर मतदान के आंकड़े ने 80 फीसदी को पार किया। हालांकि कुशलगढ़ सीट ऐसी भी रही है, जहां 2003 के मुकाबले मतदाताओं की संख्या 2008 में बढऩे के बाद भी वोटिंग प्रतिशत गिरा। पिछले पांच चुनाव के आंकड़ों को टटोलने पर यह स्थिति नजर आई। विगत दो चुनावों में मतदान प्रतिशत बढऩे के प्रमुख कारण निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता जागरूकता के साथ-साथ राजस्थान पत्रिका का जागो जनमत अभियान भी रहा, जिसके अन्तर्गत हुई गतिविधियों ने मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।