12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठा शहर, कलशयात्रा के उत्साह में गर्मी भी बेअसर

कलश यात्रा में सम्मिलित हुई सैकड़ों महिलाएं

2 min read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा : गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठा शहर, कलशयात्रा के उत्साह में गर्मी भी बेअसर

बांसवाड़ा. भरी दुपहरी में सूरज की तीक्ष्ण किरणों से तपती धरा, चिलचिलाती और तन झुलसाती धूप, सिर पर कलशों में भरा पवित्र जल भरकर नंगे पैर होने के बाद भी उत्साह से गंगा मैया के जयकारे लगाते आगे बढ़ती महिलाएं। यह नजारा शुक्रवार को कुशलबाग मैदान में सात दिवसीय मारुति यज्ञ एवं भागवत कथा के आगाज के दौरान निकाली गई कलश यात्रा में दिखा। श्री गणेश मण्डल भक्त कथा समिति के तत्वावधान में आयोजित यज्ञ और कथा के अन्तर्गत दोपहर में कुशलबाग मैदान से राष्ट्रीय संत डा. तरुण मुरारी बापू के सान्निध्य में शोभायत्रा निकाली गई। इसमें सम्मिलित होने के लिए जिले के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु पहुंचे।

पुष्पवृष्टि कर स्वागत
शोभायात्रा कुशलबाग से आरंभ होकर गांधीमूर्ति, पीपली चौक, पैलेस रोड, भोजापालिया, महालक्ष्मी चौक होते हुए धनावाव पहुंची। वहां कलशों में पवित्र जल भरकर शोभायात्रा आजाद चौक, सदर बाजार, पीपली चौक, गांधीमूर्ति होते हुए पुन: कुशलबाग पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पर विभिन्न समाजों की ओर से पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया गया।

संत का अभिनंदन
शोभायात्रा पहुंचने के बाद राष्ट्रीय संत डा. तरुण मुरारी बापू का संयोजक घनश्याम सेन, भुवन पण्ड्या, शांतिलाल भावसार, कमलेशचंद्र चौबीसा, निकुंज पण्ड्या, पमा पहलवान, मदनमोहन मेहला, दिनेशचंद्र जोशी, हेमेन्द्रनाथ पुरोहित, ईश्वरदास वैष्णव, सज्जनसिंह राठौड़, भूपेन्द्र उपाध्याय तनिक, विजयराज गुर्जर, प्राची आदि ने अभिनंदन किया। संयोजक परिवार ने संत की आरती उतारी। इसके बाद भागवत कथा का श्रीगणेश किया। कथा में संत के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इससे पहले संत के बांसवाड़ा पहुंचने पर साईं मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।

‘ईश्वर के नाम में अद्भुत ताकत’
डडूका. ईश्वर के नाम में अदभुत ताकत है। भगवान के नाम से कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो जाते हैं। अढाईश्वर शिवालय परिसर में आयोजित गो रामकथा में व्यासपीठ से कमलेश भाई शास्त्री ने यह प्रवचन कहे। कथा के दौरान उन्होंने कई प्रसंगों व तर्कों के माध्यम से श्रद्धा से किए गए कार्य का महत्व बताया। कथा वाचन के दौरान रामनाम की धुन गंूजी तो श्रद्धालु भाव-विभोर दिखाई पड़े। भागवत कथा में क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शामिल हुए, जिनका कथा समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह सेनाला ने स्वागत किया।