मृदुल पुरोहित
बांसवाड़ा। प्रदेश के दक्षिणांचल में वागड़-मेवाड़ क्षेत्र आदिवासी बहुल की पुरानी रीतियों और विचारधाराओं के चलते चुनावी माहौल में सुर्खियों में हैं। इन्हीं में सम्मिलित हैं 'नेताजी' की दो-दो पत्नी होना। उदयपुर संभाग में पांच प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने शपथ पत्र में अपनी दो-दो पत्नियां होना बताया है। हालांकि दो विवाह के यह मामले तीन-चार दशक पहले के हैं, जो आज भी पारिवारिक माहौल में एक साथ हैं।