Rajasthan Road Accident: नेशनल हाईवे 56 पर घाटोल क्षेत्र में शनिवार को बेकाबू पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक निजी बैंक के लोन मैनेजर की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा अपराह्न करीब तीन बजे हुआ, जबकि एचडीएफसी बैंक, मोहन कॉलोनी के लोन मैनेजर 38 वर्षीय प्रेमसिंह पुत्र सदानंद राजपूत बैंक के किसी फाइनेंस के काम से घाटोल की तरफ से बाइक पर वापसी कर रहे थे।