16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : थमे रहे ट्रकों के पहिये, करोड़ों का कारोबार ठप, ट्रांसपोर्टरों की चौथे दिन भी हड़ताल जारी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 24 Jul 2018, 2:58 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : थमे रहे ट्रकों के पहिये, करोड़ों का कारोबार ठप, ट्रांसपोर्टरों की चौथे दिन भी हड़ताल जारी

बांसवाड़ा. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्टरों की सोमवार को चौथे दिन भी हड़ताल जारी रही। इससे ट्रकों के पहिये थम रहे। इसके चलते पूरा कामकाज ठप रहा। दवाओं और दूध सहित कुछ आवश्यक सामग्री को छोडकऱ अन्य सामग्री का ट्रांसपोर्ट का कार्य पूरी तरह बंद होने से सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इससे नुकसान का आंकड़ा काफी ऊंचा पहुंच गया है। जानकारों के अनुसार ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल पर होने की वजह से वाहनों के चालक-परिचालकों एवं लेबरों के आगे रोजगार का भी संकट खड़ा हो गया है। साथ ही व्यापार पूरा ठप है। जिले में बांसवाड़ा जिला ट्रक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर यूनियन व बांसवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह हड़ताल डीजल की कीमत घटाने, कीमतों में 3 माह बाद संशोधन करने, देशभर में टोल से मुक्ति देने, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर टीडीएस खत्म करने की मांग को लेकर शुरू की गई है। बांसवाड़ा में हर दिन चालीस से पचास लाख का कारोबार होता है इससे नुकसान का सहजज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

कार्यकारिणी गठित
इधर, सोमवार को बांसवाड़ा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोएिशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष मानूभाई, संरक्षक ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजपाल सिसोदिया, अनिल कोठारी, सचिव अनिल अग्रवाल, सह सचिव जयपाल सिंह, अनूप त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रसेन्द्र त्रिपाठी, संगठन मंत्री संपत शर्मा, गोविंद अग्रवाल, योगेश शर्मा, साहिब त्रिपाठी को नियुक्त किया गया। इनके साथ ही ग्रामीण उपाध्यक्ष अशोक, शिवसुंदर, खुशपाल, सुनील, रफीक व लोकल ट्रक यूनियन के पद पर गजरात सिंह, घनश्याम नाड़ावत, किशन लाल, मंजूर भाई टायर वाले को नियुक्त किया गया।

त्रिपुरा सुंदरी में काव्य-महोत्सव 28 को
बांसवाड़ा. साहित्यिक संस्था शब्द साधना परिवार का सातवां मानसून काव्य महोत्सव 28-29 जुलाई को त्रिपुरा सुंदरी तीर्थ पर होगा। इसकी तैयारी बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इसके लिए 65 से ज्यादा रचनाकारों का पंजीयन हो चुका है। महोत्सव में साहित्यकार विभिन्न सत्रों में काव्यपाठ के साथ-साथ वर्तमान समय में साहित्य की भूमिका और योगदान आदि विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। बैठक में विपुल ‘विद्रोही’, महेश पंचाल ‘माही’, संदेश जैन, उत्तम मेहता, भंवर गर्ग, विक्रांत चैबीसा, प्रहलाद सिंह, नरेंद्र नंदन, मयूर पंवार, राम पंचाल, हरीशचंद्र सिंह, भद्रेश झा, राजेन्द्र संतवानी, रौनक पुरोहित आदि को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।