हादसा इतना भयानक था कि ट्रोला बाइक को करीब 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। वहीं ट्रोल अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में बने गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गया। उन्होंने दोनों युवकों को ट्रोले के नीचे से निकाला और पुलिस को सूचित किया।