बांसवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मुस्लिम कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी से अपनी भाभी के साथ वापस घर लौट रही एक विवाहिता की घात लगाकर बैठे एक युवक ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। एकाएक हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर एकत्र लोग विवाहिता को महात्मा गांधी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में नामजद हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।