एएसपी नीमराना जगराम मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि क्षेत्र के गांव सिहालीखुर्द में 25 अगस्त को देर रात एक वृद्धा की हत्या, ट्रैक्टर चोरी व डकैती की सूचना थाना पुलिस मुंडावर को मिली। जानकारी मिलते ही एएसपी नीमराना जगराम मीणा, डीएसपी नीमराना महावीर शेखावत, थानाधिकारी संजय शर्मा मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मौके पर एफएसएल व एमओबी टीम ने साक्ष्य जुटाए।