पुलिस को देख भागे
पुलिस को देख बदमाश अपना सामान छोड भाग गए। पुलिस ने मौके से गैस सिलेंडर, जैक, गैस कटर, सब्बल, कैमरा स्प्रे, प्लास, ड्रिल मशीन एवं मिट्टी हटाने के लिए कस्सी आदि सामान को जब्त किया है। एसबीआई एटीएम का संचालन करने वाली कम्पनी टीएसआइ के मैनेजर महेन्द्र सिंह ने बताया कि एटीएम में करीब 33 लाख का कैश था। इस मामले में कामां थाने में मामला दर्ज कराया गया है।