गोगुंदा. (उदयपुर)। पाटिया ग्राम पंचायत के भारोड़ी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की दलित छात्राओं ने स्कूल के कूक लालूराम गुर्जर पर भेदभाव करने, भोजन व मिड डे मील की सामग्री फेंकने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने कुक के खिलाफ गोगुंदा थाने में रिपोर्ट देकर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। इस दौरान भारोड़ी की मेघवाल बस्ती के लोग साथ रहे।