वन विभाग से सेवानिवृत्त सज्जनसिंह राठौड़ ने बताया कि बांसवाड़ा में 17 प्रजातियां अभी तक देखने को मिली हैं। इनमें चार प्रजातियां ऐसी हैं, जो जहरीली होती हैं और ये चारों एक साथ बांसवाड़ा व दक्षिणी राजस्थान के जिलों में पाई जाती हैं, प्रदेश में अन्य कहीं नहीं मिलती। वहीं बांसवाड़ा में सांपों की 13 प्रजातियां ऐसी हैं, जो जहरीली नहीं होती हैं।