बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव के लिए सात दिसम्बर को होने वाले मतदान को लेकर युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह है। युवा अपने वोट की अहमियत बखूबी जानते हैं और इसी को ध्यान में रखकर उनकी राजनीतिक गतिविधियों और अपने आस पास होने वाले घटनाक्रमों पर नजर भी है। उनके लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों ने क्या कुछ किया है इसे भी तोल रहे हैं और उनकी शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई अपेक्षाएं भी हैं। वे चाहते हैं कि पार्टिया अच्छे छवि के प्रत्याशी खड़े करें, भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रणाली बने, रोजगार के अवसर पैदा हों, महिला शिक्षा को बढ़ावा मिले और महिला सुरक्षा की दिशा में काम हो। यहां प्रस्तुत है बांसवाड़ा जिले के कुछ युवा मतदाताओं की राय -